हल्द्वानी में 13वें आँचल मिल्क पार्लर का शुभारंभ -महापौर गजराज बिष्ट ने किया उद्घाटन

खबर शेयर करें 👉


लालकुआँ/हल्द्वानी। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, लालकुआँ के सौजन्य से हल्द्वानी के गैस गोदाम रोड पर 13वें आँचल मिल्क पार्लर का शुभारंभ किया गया। इस मिल्क पार्लर के माध्यम से आमजन को आँचल ब्रांड के शुद्ध, गुणवत्तायुक्त एवं किफायती दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे।


उत्तरायणी कौतिक मेला एवं मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि हल्द्वानी के महापौर गजराज बिष्ट ने फीता काटकर पार्लर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आँचल ब्रांड ने शुद्धता और गुणवत्ता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है और यह पहल न केवल उपभोक्ताओं के लिए लाभकारी है, बल्कि दुग्ध उत्पादकों और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में भी एक मजबूत कदम है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


महापौर गजराज बिष्ट ने दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में दुग्ध संघ ने उल्लेखनीय प्रगति की है। दुग्ध उत्पादन, गुणवत्ता सुधार और विपणन के क्षेत्र में संघ निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने दुग्ध संघ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की प्रशंसा की।
दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा के मार्गदर्शन एवं निर्देशों के अनुरूप आँचल ब्रांड को घर-घर पहुँचाने के संकल्प के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नैनीताल जनपद में अब तक 12 आँचल मिल्क पार्लर संचालित हो चुके हैं और आज 13वें पार्लर का शुभारंभ किया गया है। नगर निगम से भूमि आवंटन के पश्चात आगामी तीन माह के भीतर एक ऐतिहासिक एवं आधुनिक आँचल आउटलेट भी प्रारंभ किया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


इस मिल्क पार्लर में आँचल ब्रांड के दूध, घी, पनीर, लस्सी, छाछ, नमकीन मट्ठा, छैना, रबड़ी सहित विभिन्न दुग्ध उत्पादों की बिक्री की जाएगी। उत्पादों के सुरक्षित भंडारण हेतु यहाँ 800 लीटर क्षमता के दो आधुनिक रेफ्रिजरेटर स्थापित किए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


उद्घाटन समारोह में नगर निगम पार्षद अमित बिष्ट, सुरेंद्र मोहन, दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, डिपो प्रभारी हेमंत पाल सहित विपिन तिवाड़ी, प्रखर साह, सुदर्शन मेहरा, कुलदीप रैकवाल, लोकेश शर्मा, मनोज चुनेरा, पारस कुलोरा, सुमित पांडे, अशोक सिंह, त्रिलोक नागदली, सुमित तिवाड़ी, संतोष सिंह, दीपक बिष्ट तथा कुसुमखेड़ा रेशम बाग मिल्क पार्लर से ऋतु सिंह, विजय मनराल, कविता डसीला, किरण पारेख, दिव्या जोशी, मालती देवी, हेमा देवी सहित बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक, कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119