चंपावत में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म -पुलिस का सख्त एक्शन, एसपी बोलीं—“युद्ध स्तर पर होगी कार्रवाई, आरोपी जल्द होंगे गिरफ्त में”

खबर शेयर करें 👉


चंपावत में 16 वर्षीय बालिका के अपहरण और कथित सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना पर पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।

पुलिस का कहना है कि इस जघन्य अपराध को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम किया जा रहा है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तेज़ी से दबिश दी जा रही है।


पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि बालिका के पिता की तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराओं में और संशोधन किया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड -चमोली में मैक्स टैक्सी पलटी -तीन छात्राएं गंभीर घायल


एसपी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई थी। रात में ही क्षेत्र में नाकेबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इसी दौरान तड़के करीब 4 बजे पुलिस टीम ने बालिका को मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर एक गांव से बरामद कर लिया।


उन्होंने बताया कि बरामदगी के समय बालिका की स्थिति अत्यंत गंभीर थी। उसे तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाकर उपचार और मेडिकल परीक्षण कराया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर यह सामने आया है कि आरोपियों ने उसे हथियार के बल पर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया और किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात


एसपी रेखा यादव ने अपने बयान में कहा, “यह अत्यंत गंभीर प्रकृति का अपराध है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दे दिए गए हैं और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।”


उन्होंने यह भी बताया कि मामले की विवेचना महिला उपनिरीक्षक प्रियंका को सौंपी गई है, जो सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही हैं।
एसपी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि इस प्रकार की आपराधिक प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को सहयोग दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन


फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले में “युद्ध स्तर” पर कार्रवाई जारी है और जल्द ही सभी नामजद आरोपी कानून की गिरफ्त में होंगे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119