ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में अमेरिकी छात्रों ने शुरू किया भारतीय ज्ञान प्रणाली पाठ्यक्रम

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के भीमताल परिसर में भारतीय संस्कृति और ज्ञान परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। सेंटर फॉर कुमाऊँनी कल्चर एंड हेरिटेज के तत्वावधान में अमेरिका से आए 15 अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों ने इंडियन नॉलेज सिस्टम्स (IKS – Cohort 9) के अंतर्गत भारतीय सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश विषयक प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम की शुरुआत की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


6 से 10 मई 2026 तक आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक भारतीय शैली में हुआ। कुमाऊँनी वेशभूषा में सजे भारतीय विद्यार्थियों ने विदेशी मेहमानों का तिलक लगाकर स्वागत किया, जबकि अमेरिकी छात्रों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। पूरा माहौल “अतिथि देवो भवः” की भावना से ओत-प्रोत रहा।


इस अवसर पर परिसर निदेशक ने भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सम्मान, विनम्रता और एकता भारतीय समाज की आधारशिला हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नई संस्कृतियों को खुले मन से अपनाने और भारत में अपने अनुभव को यादगार बनाने के लिए प्रेरित किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


कार्यक्रम के पहले दिन प्रतिभागियों को हिंदी भाषा की मूलभूत जानकारी दी गई। इंटरैक्टिव सत्र में विद्यार्थियों ने अंग्रेजी शब्दों को हिंदी लिपि में लिखना सीखा, जिससे उनमें भारतीय भाषाई विरासत के प्रति उत्सुकता देखने को मिली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


कार्यक्रम के आगामी दिनों में प्रतिभागियों को भारतीय पौराणिक कथाओं, आयुर्वेद, कुमाऊँनी व्यंजन, पारंपरिक परिधान और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से भारतीय ज्ञान प्रणाली की गहन जानकारी दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119