रुद्रपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई : रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में बिजली चोरी के एक मुकदमे को निपटाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में पुलिस विभाग के एक एएसआई को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


जानकारी के अनुसार, दिनेशपुर निवासी एक शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि थाना गदरपुर में दर्ज बिजली चोरी के मुकदमे की विवेचना कर रहे एएसआई अनवर अहमद द्वारा केस को समाप्त करने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


विजिलेंस टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद जाल बिछाया। तय योजना के तहत 24 फरवरी को टीम ने आरोपी एएसआई को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।


विजिलेंस सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने आरोपी को मौके से हिरासत में लेकर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


बताया जा रहा है कि आरोपी एएसआई वर्तमान में थाना दिनेशपुर, जनपद उधम सिंह नगर में तैनात था और काफी समय से विवेचना के नाम पर शिकायतकर्ता पर दबाव बना रहा था।


इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119