हल्द्वानी : घास लेने गई महिला को बाघ ने बनाया निवाला -क्षत-विक्षत शव मिलने से दहशत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर के फतेहपुर रेंज के पनियाली जंगल में एक महिला की दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। घास और लकड़ी लेने जंगल गई महिला का बाघ ने शिकार कर लिया। सर्च अभियान के दौरान उसका क्षत-विक्षत शव बरामद होने से ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहे हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कमला फर्त्याल रोज की तरह जंगल गई थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। चिंतित परिजनों और ग्रामीणों ने जब जंगल में खोजबीन की, तो वहां महिला की चप्पल, दराती, कपड़े और खून के धब्बे मिले। इससे जंगली जानवर के हमले की आशंका गहरा गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


इसके बाद शुरू हुए सर्च अभियान में जंगल के भीतर महिला का बुरी तरह नोचा हुआ शव बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि बाघ ने शरीर का आधा हिस्सा खा लिया था। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण ग्रामीणों ने ही शव को डंडों के सहारे बाहर निकाला।


घटना की सूचना पर वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि समय पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए गश्त बढ़ाने और आदमखोर बाघ को पकड़ने की मांग की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


वन विभाग के अधिकारियों ने प्राथमिक जांच में बाघ के हमले की पुष्टि के संकेत दिए हैं। क्षेत्र में पिंजरे लगाने, कैमरा ट्रैप सक्रिय करने और गश्त बढ़ाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही ग्रामीणों को अकेले जंगल न जाने की सख्त हिदायत दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने इस घटना को प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की विफलता बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इससे पहले गांधी आश्रम क्षेत्र में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिलता है।


ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आदमखोर बाघ को पकड़ा या मार गिराया नहीं गया, तो फतेहपुर वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119