धोखाधड़ी में फरार महिला गोवा से गिरफ्तार -कोर्ट में समझौते के बाद मिली जमानत

खबर शेयर करें 👉


चमोली। धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रही एक महिला को आखिरकार पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद जब आरोपी को अदालत में पेश किया गया तो दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया, जिसके चलते कोर्ट ने उसे जमानत दे दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


पुलिस के अनुसार आरोपी मारिया गोरेटी कारदोषी, निवासी नवागुल्ली, थाना कोलवा दक्षिण गोवा, काफी समय से फरार चल रही थी। मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट पोखरी ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


पुलिस टीम ने लगातार तलाश के बाद गोवा पहुंचकर महिला को गिरफ्तार कर लिया और उसे चमोली लाया गया। पोखरी थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत ने बताया कि आरोपी महिला पर भिकोना निवासी कैलास के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया। आरोपी महिला ने पीड़ित को कुछ रकम मौके पर दे दी, जबकि शेष राशि बाद में देने पर सहमति बनी। समझौते के बाद अदालत ने आरोपी की जमानत मंजूर कर दी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119