उत्तराखंड…प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत : –बीएसएफ जवान पर प्रेमिका को जहर देकर हत्या का आरोप, खुद भी खाया जहर

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। राजधानी देहरादून में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीएसएफ के एक जवान पर अपनी प्रेमिका को कथित रूप से जहर देकर हत्या करने और बाद में स्वयं भी जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास करने का आरोप लगा है। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका दून अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार को आरोपी की पत्नी ने सूचना दी कि उसके पति ने फोन कर अपनी लोकेशन भेजी और बताया कि उसने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है तथा स्वयं भी जहर खा लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मियांवाला चौक स्थित एक होमस्टे पहुंची, जहां कमरे में बीएसएफ जवान परमेन्द्र नेगी (38) निवासी मोहब्बेवाला, क्लेमेंटाउन बेसुध अवस्था में मिला, जबकि आरती बिष्ट (40) निवासी गूलरघाटी, नकरौंदा मृत पाई गईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-रानीखेत में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन -एक की मौत, दो घायल

पुलिस ने घायल जवान को पहले नजदीकी अस्पताल और बाद में दून अस्पताल में भर्ती कराया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। छुट्टी पर घर आए परमेन्द्र नेगी पिछले दो दिनों से आरती के साथ उसी होमस्टे में ठहरे हुए थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग

मृतका के पति पंकज सिंह बिष्ट ने डोईवाला कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी पत्नी और परमेन्द्र नेगी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी के परिवार को इस संबंध की जानकारी थी और उसकी पत्नी संबंध खत्म करने का दबाव बना रही थी। शिकायत के अनुसार, इसी विवाद के चलते परमेन्द्र नेगी ने आरती को जहर देकर मार डाला और बाद में स्वयं भी जहर खा लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है। उसके स्वस्थ होने के बाद पूछताछ की जाएगी, जिसके बाद घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119