प्रेम विवाह का खौफनाक अंत : हल्द्वानी की निशा की दिल्ली में गला घोंटकर हत्या -पति ने शव बेड के नीचे छिपाया

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर की रहने वाली निशा परवीन की दिल्ली में हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हत्या के पीछे पति के कथित अवैध संबंधों को वजह माना जा रहा है। पुलिस ने आरोपी पति मोहम्मद एजाज को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के मुताबिक निशा मूल रूप से बनभूलपुरा वार्ड-32, हल्द्वानी की निवासी थी। रोजगार की तलाश में वह कुछ वर्ष पहले दिल्ली गई थी, जहां उसे एक निजी कंपनी में नौकरी मिल गई। इसी दौरान उसकी मुलाकात वैशाली विहार निवासी मोहम्मद एजाज से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। 24 अप्रैल 2026 को दोनों ने दिल्ली में प्रेम विवाह कर लिया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


बताया जा रहा है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद निशा को एजाज के किसी अन्य महिला से संबंध होने की जानकारी मिली। इस बात को लेकर दोनों के बीच लगातार विवाद होने लगा। सूत्रों के अनुसार निशा ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने की बात भी कही थी, जिससे एजाज नाराज था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


आरोप है कि विवाद बढ़ने पर एजाज ने निशा का गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को बेड के नीचे छिपा दिया और कमरे में ताला लगाकर फरार हो गया। कई दिनों तक कमरे से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर मामले का खुलासा किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


बताया जा रहा है कि निशा की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले वर्ष 2022 में उसकी शादी हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद तलाक हो गया था। हाल ही में उसने एजाज से विवाह किया था।


निशा के पिता तस्लीम पहले दर्जी का काम करते थे, लेकिन वर्तमान में ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। बेटी की मौत की सूचना मिलने के बाद वह दिल्ली पहुंचे और शव को हल्द्वानी लाकर सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119