Uknews-सल्ट में ‘आदमखोर’ बाघ का अंत : दो लोगों को बना चुका था शिकार -वन विभाग ने ट्रैंक्यूलाइज कर पकड़ा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र में पिछले दिनों दो लोगों को अपना निवाला बनाने वाले बाघ को आखिरकार वन विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह ट्रैंक्यूलाइज कर पकड़ लिया। लंबे समय से दहशत का पर्याय बने इस बाघ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।


उप प्रभागीय वनाधिकारी काकुल पुण्डीर ने बताया कि मोहान वन प्रभाग की कुमेरिया बीट अंतर्गत ग्राम सभा तड़म तल्ला सल्ट क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं के बाद वन विभाग द्वारा लगातार सघन रेस्क्यू, ट्रैकिंग और निगरानी अभियान चलाया जा रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्दूचौड़ में सड़क किनारे अतिक्रमण पर पुलिस की कार्रवाई -17 चालान कर वसूले 4,250 रुपये

संयुक्त अभियान के तहत मंगलवार सुबह बाघ को सफलतापूर्वक ट्रैंक्यूलाइज कर रेस्क्यू किया गया।
ऑपरेशन को कॉर्बेट के सीनियर वाइल्डलाइफ वेटनरी डॉ. दुष्यंत ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। रेस्क्यू के बाद बाघ का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। इसके बाद उसे कॉर्बेट टाइगर रिजर्व भेज दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राजकीय पॉलिटेक्निक दन्या में निबंध प्रतियोगिता आयोजित -पवन सिंह काकी की टीम ने मारी बाजी


वन विभाग के अनुसार क्षेत्र में कई दिनों से रात्रिकालीन गश्त, ट्रैकिंग और सर्च ऑपरेशन लगातार चलाए जा रहे थे। अभियान में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व और नैनीताल चिड़ियाघर की विशेषज्ञ रेस्क्यू टीमों की भी मदद ली गई।
बताया गया कि 3 मई 2026 को ग्राम सभा तड़म के पास बाघ को ट्रैंक्यूलाइज करने का प्रयास किया गया था, लेकिन घने जंगल और विषम परिस्थितियों के चलते सफलता नहीं मिल सकी।

इसके बाद अभियान को और तेज करते हुए अतिरिक्त टीमों को तैनात किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 2027-28 से 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ


वन विभाग ने क्षेत्र में जन-जागरूकता अभियान भी चलाया। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए पोस्टर और पंपलेट वितरित किए गए तथा जंगल में अकेले न जाने और अंधेरे में गैर जरूरी आवाजाही से बचने की अपील की गई।


वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं वन्यजीवों की गतिविधियां दिखाई दें तो इसकी सूचना तत्काल विभाग को दें।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119