खटीमा हाईवे पर भीषण हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत -एक साथ दो घरों के बुझ गए चिराग
खटीमा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बुधवार देर शाम दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। गुरुवार को पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 13 खटीमा निवासी नावेद खान (29) पुत्र बाबू खान और नमन (26) पुत्र सुरेंद्र कुमार बुधवार देर शाम बाइक से टनकपुर से खटीमा लौट रहे थे। इसी दौरान बनबसा–चकरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने जंगल के बीच जगबुढ़ा पुल से कुछ दूरी पर सामने से आ रही कार से उनकी बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।
चकरपुर पुलिस चौकी प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि गुरुवार को दोनों शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
एक ही वार्ड के दो युवकों की एक साथ मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में मातम का माहौल बना हुआ है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम