इंसानियत शर्मसार : 64 वर्षीय विधवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, गुप्तांगों पर हथौड़े से वार, फिर मरने के लिए छोड़ दिया

खबर शेयर करें 👉


मुंबई। उत्तर-पूर्वी मुंबई के ट्रॉम्बे में कम से कम दो से तीन युवकों ने 64 वर्षीय एक विधवा का अपहरण किया, उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी बेरहमी से पिटाई की। पुलिस ने यह जानकारी दी। पीडि़ता की बेटी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उसकी मां सोमवार रात कुर्ला के नेहरू नगर इलाके में पास के खंडोबा मंदिर में पूजा करने गई थी। कहा जाता है कि वहां से कम से कम 3 लोगों ने उसका पीछा किया और अपहरण कर उसे अपने साथ ट्रॉम्बे में ठाणे क्रीक के पास एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ बेरहमी से दुष्कर्म किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल में अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई -तीन ‘गुंडे’ 6 माह के लिए जिला बदर


दरिंदों ने पीडि़ता के चेहरे, सिर, गुप्तांगों और अन्य अंगों पर बार-बार हथौड़े से वार किया, जिससे वह गिर गई और निर्जन खाड़ी क्षेत्र में बेहोश हो गई, उसके शरीर पर कोई वस्त्र नहीं था। बेटी की शिकायत के अनुसार, उसेे मरी हुई मानकर तीनों दरिंदे अंधेरे फायदा उठाकर भाग गए। मंगलवार सुबह लगभग 5 बजे एक स्थानीय महिला ने बुजुर्ग पीडि़ता को बिना कपड़ों के, खून बहते हुए और मदद की गुहार लगाते हुए देखा। उनकी रोती हुई बेटी ने मंगलवार देर रात बताया, उस दयालु महिला ने पहले उसे पहनने के लिए एक गाउन दिया। उसने पुलिस को सूचित किया, जो घटनास्थल पर पहुंची।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand -ओवरटेक की जल्दबाजी बनी काल! स्कूटी फिसली -सामने से आई बाइक ने किशोर का सिर कुचला, मौत


ट्रॉम्बे पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि वे पीडि़ता को तुरंत घाटकोपर में बीएमसी के राजावाड़ी अस्पताल ले गए और उसके सिर की चोटों के कारण उसका सीटी स्कैन किया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि एक युवक को हिरासत में लिया गया है और उसके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। महिला अपनी बेटी और 9 साल की नतिनी के साथ रहती है। वह स्थानीय बाजारों में मछली और झाड़ू बेचकर जीविकोपार्जन करती है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119