Uk : लापता युवती को पुलिस ने किया बरामद, बोली— अपनी मर्जी से की शादी, पति के साथ भेजा

खबर शेयर करें 👉

चमोली। घर से बिना बताए लापता हुई 22 वर्षीय युवती को थाना थराली पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में युवती ने बताया कि उसने अपनी इच्छा से एक युवक के साथ विवाह किया है और अब उसी के साथ रहना चाहती है। बालिग होने के कारण पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे उसके पति के साथ भेज दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...कांवड़ मेले में पहली बार साइबर कमांडो की तैनाती --फर्जी एआई वीडियो पर तीन घंटे में होगी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार 24 जुलाई को युवती के पिता ने थाने में पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना थराली पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल सीडीआर और स्थानीय सूत्रों की मदद ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...मोबाइल हैक कर 25 लाख की साइबर ठगी --बांग्लादेश सीमा के पास से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम ने 26 जुलाई को युवती को सकुशल खोज निकाला। पूछताछ में उसने स्पष्ट किया कि वह अपनी मर्जी से घर छोड़कर गई थी और स्वेच्छा से विवाह किया है। इसके बाद पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और युवती को उसकी इच्छा के अनुसार उसके पति के साथ भेज दिया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119