चम्पावत से गुमशुदा महिला बागेश्वर से बरामद
चम्पावत। कोतवाली क्षेत्र से गुमशुदा एक महिला को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। यह महिला बीते 27 जनवरी को बिना किसी को बताए घर से चली गई थी, जिसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
कोतवाल बीएस बिष्ट के अनुसार, पुलिस टीम ने तलाश के दौरान महिला को बागेश्वर जिले के बैजनाथ क्षेत्र स्थित ग्राम कफलढुंगा से बरामद किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
इस अभियान में चल्थी चौकी प्रभारी राकेश कठायत, कांस्टेबल कमल नाथ, नीलिमा राणा और गिरीश भट्ट सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग