घनी धुंध से कुमाऊं की हवाई सेवाएं चरमराईं, 26 हेली उड़ानें रद्द, यात्री परेशान

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पहाड़ों पर छाई घनी धुंध के कारण बुधवार को भी कुमाऊं क्षेत्र में हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं। कम दृश्यता (विजिबिलिटी) के चलते 26 हेली उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


हल्द्वानी के गौलापार हेलीपोर्ट से निजी कंपनी हेरिटेज एविएशन के दो हेलीकॉप्टर रोजाना कुमाऊं के पांच शहरों के लिए कुल 26 उड़ानें संचालित करते हैं। पिछले कुछ दिनों से जंगलों की आग और मौसम में बदलाव के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में घनी धुंध छाई हुई है, जिससे हवाई सेवाओं पर असर पड़ रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


कंपनी के बेस मैनेजर गौरव गहलोत ने बताया कि पर्वतीय इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। हालांकि देहरादून से टिहरी, श्रीनगर, गौचर, बागेश्वर और नौकुचियाताल के लिए हेली सेवाएं संचालित होती रहीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


वहीं पिथौरागढ़ में भी कम विजिबिलिटी के कारण दिल्ली के लिए निर्धारित फ्लाइट रद्द कर दी गई। अधिकारियों के मुताबिक मौसम में सुधार होने की स्थिति में गुरुवार से सेवाएं सामान्य होने की उम्मीद है।
उड़ानें रद्द होने से प्रभावित यात्रियों को किराया वापस किया जाएगा या उनकी बुकिंग आगे की तारीख के लिए शिफ्ट की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119