ओटीपी अनिवार्य: बिना बुकिंग पहुंचे 65 उपभोक्ता लौटे -कोटाबाग इंडेन एजेंसी में 183 को मिले सिलेंडर

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कोटाबाग स्थित इंडेन गैस एजेंसी में बुधवार को गैस सिलेंडर लेने के लिए बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे। कुल 250 लोग गैस लेने के लिए एजेंसी पहुंचे, जिनमें से 183 उपभोक्ताओं की पहले से बुकिंग होने के कारण कर्मचारियों ने उन्हें गैस सिलेंडर उपलब्ध करा दिए, जबकि 65 लोगों को बुकिंग न होने के कारण वापस लौटना पड़ा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


गैस एजेंसी के प्रबंधक प्रहलाद सिंह मेहरा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के बाद अब बिना ओटीपी के गैस सिलेंडर का वितरण नहीं किया जाएगा। इसलिए जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग नहीं थी या ओटीपी नहीं आया था, उन्हें सिलेंडर नहीं दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल


वहीं स्टोर प्रभारी गिरीश शर्मा ने जानकारी दी कि वर्तमान में गोदाम में 134 घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। आगे की आपूर्ति के लिए दो गाड़ियों की मांग की गई है, जिनमें कुल 612 सिलेंडरों की आपूर्ति प्रस्तावित है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119