सड़क से उठाकर जंगल ले गया बाघ, अधखाया शव बरामद -रामनगर में एक माह में चौथी मौत से दहशत
रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे रामनगर वन प्रभाग की अपर कोसी रेंज में बाघ के हमले ने एक बार फिर सनसनी फैला दी। नया बायपास पुल के पास बाघ ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसकी जान ले ली। बाघ व्यक्ति को सड़क के पास से उठाकर जंगल के भीतर घसीट ले गया, जहां बाद में उसका अधखाया शव बरामद किया गया।
घटना अपर कोसी रेंज के बेला बीट क्षेत्र की है। शनिवार देर शाम हमले की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। अंधेरा अधिक होने के कारण रात में अभियान रोकना पड़ा। रविवार तड़के फायरिंग और बम-पटाखों के बीच दो किलोमीटर अंदर जंगल में सर्च अभियान चलाया गया, जहां बाघ के पदचिह्नों का पीछा करते हुए अधखाया शव बरामद हुआ।
वन विभाग के अनुसार, शव के रूप में केवल सिर ही बरामद हो पाया, शेष अंगों को बाघ खा चुका था।
रामनगर वन प्रभाग के एसडीओ अंकित बडोला ने बताया कि बाघ ने व्यक्ति को सड़क के पास से उठाकर जंगल में ले गया था। मृतक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है और डीएनए सैंपलिंग कराई जाएगी। पहचान सुनिश्चित होने के बाद 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर तलाश की। शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और पहचान के प्रयास जारी हैं। गौरतलब है कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर वन प्रभाग और आसपास के क्षेत्रों में बीते एक महीने में बाघों के हमलों से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।
वन विभाग ने आसपास के गांवों में लोगों को जंगल की ओर न जाने की हिदायत दी है, लेकिन जंगल किनारे सड़क होने के कारण लोग यहां घूमने पहुंच जाते हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह अज्ञात व्यक्ति भी सड़क किनारे घूम रहा था, जिसे बाघ ने झपटकर जंगल में खींच लिया। लगातार बढ़ रहे मानव-वन्यजीव संघर्ष ने वन विभाग के सामने गंभीर चुनौती खड़ी कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा