दहेज उत्पीड़न में आरोपी सास को जेल भेजा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने आरोपी सास को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि ग्राम मानियावाला (बिजनौर) निवासी शरीफ अहमद पुत्र अब्दुल हमीद ने बीती 24 अगस्त को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि उसकी पुत्री सानिया का पति अरशद, सास वकीला, ननद जारा निवासी ईदगाह रोड आए दिन दहेज के लिए उसकी पुत्री का उत्पीड़न करते थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बाथरूम में फिसलने से युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

बीती 11 अगस्त को उसकी पुत्री को उसके पति सहित तीनों ने दहेज के लिए उत्पीड़न किया। इसके चलते उसकी पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी सास वकीला को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119