रोडवेज बस में दिल्ली रवाना हुए सांसद अजय भट्ट, VIP संस्कृति छोड़ दिया बड़ा संदेश — “देशहित में छोड़ें फिजूल ईंधन खर्च”

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद ने गुरुवार को हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन से दिल्ली के लिए रोडवेज बस द्वारा यात्रा कर आमजन को ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। सांसद के इस कदम की क्षेत्रभर में चर्चा रही।

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि उनकी यह पहल प्रधानमंत्री के “ईंधन बचाओ – पर्यावरण बचाओ” संकल्प से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि देश आज ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा प्रत्येक नागरिक की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन साधनों — बस, ट्रेन एवं साझा वाहनों — का अधिक उपयोग करने से न केवल ईंधन की बचत होती है, बल्कि प्रदूषण में भी कमी आती है। इससे पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलती है और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस

सांसद भट्ट ने कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल बड़ी योजनाओं से नहीं, बल्कि आम नागरिकों द्वारा अपनाई गई छोटी-छोटी सकारात्मक आदतों से भी होता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि निजी वाहनों के अनावश्यक उपयोग को कम कर सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें और ऊर्जा संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाएं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ उठाया गया हर छोटा कदम भारत को और अधिक सशक्त, आत्मनिर्भर और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार राष्ट्र बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119