स्कॉलर्स होम में खेलों का जुनून, शतरंज में देवांश तो कैरम में भूपेंद्र-मयंक की धमाकेदार जीत

खबर शेयर करें 👉

खैरना (भुजान) नैनीताल। स्कॉलर्स होम शिक्षा समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय अंतर विद्यालयी इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता उत्साह और रोमांच के साथ संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का दम दिखाया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य हेम चंद्र लोहनी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रतियोगिता को पूर्व प्राथमिक, प्राथमिक और जूनियर वर्ग में विभाजित किया गया। पूर्व प्राथमिक वर्ग की बालिका कैरम प्रतियोगिता में जय श्री बिष्ट और भाविका हाल्सी विजेता रहीं, जबकि नैना जैड़ा और जीवा नेगी उपविजेता रहीं। बालक वर्ग में जितेंद्र बिष्ट और अभियांश ने जीत दर्ज की, जबकि आदित्य और हर्ष उपविजेता रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

प्राथमिक वर्ग की बालिका कैरम प्रतियोगिता में चरित्रा जैड़ा और योगिता नेगी विजेता रहीं तथा तनु श्री और डोली उपविजेता रहीं। बालक वर्ग में दक्ष गौणी और रविंद्र बिष्ट ने बाजी मारी, जबकि शिवा नेगी और खुशांश बेलवाल उपविजेता रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा

जूनियर वर्ग की बालिका कैरम प्रतियोगिता में गौरांसी लोहनी और मानवी नेगी विजेता रहीं, जबकि लक्षिता खत्री और गरिमा बिष्ट उपविजेता रहीं। जूनियर बालक वर्ग में भूपेंद्र नाथ गोस्वामी और मयंक करायत की जोड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम किया। देवांश लोहनी और रवि कुमार उपविजेता रहे।

शतरंज प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग के देवांश लोहनी ने शानदार रणनीति के दम पर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कृष विश्वास उपविजेता रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर

प्रतियोगिता को सफल बनाने में आनंद खाती, कुबेर अमेरा, हेमलता लोहनी, सिमरन, हेमा, दीक्षा, लता, तनुजा, तबस्सुम, कविता और शालिनी समेत विद्यालय परिवार का विशेष सहयोग रहा।

समापन अवसर पर प्रधानाचार्य हेम चंद्र लोहनी ने कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास का मजबूत आधार हैं तथा इससे अनुशासन और आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119