मुंबई की एक इमारत में आग लगी, 95 साल की महिला की मौत
बीएमसी आपदा नियंत्रण ने कहा कि धनतेरस के मौके पर शुक्रवार देर रात उपनगरीय मुंबई की एक इमारत के एक फ्लैट में आग लग गई। इस हादसे में 95 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। विले पार्ले ईस्ट उपनगर में 12 मंजिला विले ग्रैंड रेजीडेंसी की दूसरी मंजिल पर फ्लैट नंबर 201 में रात करीब 8 बजे आग लगने की सूचना मिली।आग तेजी से पूरे घर में फैल गई। जिससे फ्लैट में फर्नीचर, फिटिंग, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गए।
जलते हुए फ्लैट के अंदर फंसी एक महिला को पुलिस आर.एन. कूपर अस्पताल ले गई, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। महिला की पहचान हर्षदा जे. पाठक के रूप में हुई। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। आग पर काबू पा लिया गया था।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न
UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर