पानी की टंकी बना रणक्षेत्र : रिश्तेदारों में लाठी-डंडे -5 घायल

खबर शेयर करें 👉

जसपुर। पानी के मामूली विवाद ने रिश्तों में ऐसी दरार डाल दी कि भाई ही आमने-सामने आ गए। ग्राम निजामगढ़ में टंकी के पानी को लेकर शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया, जिसमें लाठी-डंडे चलने से एक पक्ष के करीब पांच लोग घायल हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन


बताया जा रहा है कि अतीक अहमद और नफीस अहमद, जो आपस में रिश्ते के भाई हैं, के बच्चों के बीच पहले कहासुनी हुई। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। घटना में घायल हुए लोगों को ग्रामीणों ने तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-कैंचीधाम में जाम से निपटने के लिए बनेगा नया ट्रैफिक प्लान -वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग पर जोर


गुरुवार को दोनों पक्ष पतरामपुर चौकी पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है और जांच जारी है।
एसआई गोविंद मेहता के अनुसार, “पानी को लेकर विवाद हुआ है, तहरीरें प्राप्त हो गई हैं, जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119