रात दीपावली मनाई, सुबह अपने कमरे में फंदे से लटका मिला 20 वर्षीय इकलौता चिराग

खबर शेयर करें 👉

रूद्रपुर । रुद्रपुर में एक युवक दीपावली की रात संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि उसने दिवाली की रात को पिता से रुपये मांगे थे और रुपये नहीं मिलने से नाराज था। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम कराने के लिये भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो चालक सुबोध मंडल इंदिरा कॉलोनी की गली नंबर 5 में परिवार के साथ रहता है उसकी 4 बेटियों की शादी हो चुकी है और घर पर उनके साथ इकलौता 20 वर्षीय बेटा सौरभ मंडल रहता था। सौरभ ने रात को परिवार के साथ दिवाली मनाई थी, उसने पिता से पांच हजार रूपये माँगे तो पिता ने मजबूरी बताते हुए मना कर दिया, जिससे नाराज़ होकर वह घर से बाहर निकल गया और रात को वापस आकर अपनी चारों बड़ी बहिनों व माता पिता के साथ दीपावली मनाने के बाद कमरे में सोने चला गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंटरनेट के युग में भी संचार संकट : जागेश्वर क्षेत्र के कई गांवों में बीएसएनएल और एयरटेल सेवाएं ठप -ग्रामीणों व पर्यटकों को भारी परेशानी

सोमवार की सुबह पिता ने सौरभ को आवाज दी तो कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। काफी आवाज देने के बाद पिता उसके कमरे में गये तो वह पंखे में लगाए फंदे पर लटका हुआ मिला। बेटे को फंदे पर लटका देख पिता की चीख निकल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। इकलौते चिराग की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119