अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु सभी अधीनस्थों को अपने सर्किल/थाना/चौकी क्षेत्र में कुशल रणनीति के तहत सघन चैकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड -डंपर और कार की आमने-सामने भिड़ंत -शक्तिफार्म के तीन लोगों की मौत, दो बच्चे गंभीर

अभियान के दौरान दीपक बिष्ट थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस ने रात्रि में थाना काठगोदाम क्षेत्र में शांति/कानून व्यवस्था हेतु गश्त चैकिंग के दौरान दाडू देवता मन्दिर दमुवाढूंगा के पास से आरोपी सनी कुमार पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी निकट वृद्धा आश्रम, मल्ला चौफुला दमुवाढूंगा को एक अदद अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  haldwani.एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव में गहमागहमी -आईटीआई गैंग सरगना हिरासत में

आरोपी पूर्व में भी थाना मुखानी से चोरी के माामले में जेल जा चुका है। आरोपी के विरुद्ध थाना काठगोदाम में धारा 3/25 आम्र्स एक्ट के अन्तर्गत पंजीकृत किया गया है।   पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरुण सिंह राणा,  कानि भानुप्रताप ओली शामिल है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119