मशहूर डॉक्टर की बिन ब्याही लड़की व बेटे के साथ फोटो व चैट वायरल -डाक्टर को बचाने समझौते के प्रयास में जुटे नामी लोग  

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। सोशल मीडिया में हल्द्वानी के एक मशहूर डॉक्टर का बिन ब्याही लड़की व उसके   बेटे के साथ फोटो व चैट वायरल हो रहा है। हालांकि अभी इस संबंध में किसी भी तरह की शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

विदित हो कि हल्द्वानी में इस डॉक्टर का अच्छा खासा रुतबा है। साथ ही सामाजिक क्षेत्र में अच्छा नाम होने के साथ ही सभी राजनीतिक दलों और अधिकारियों के साथ उसके अच्छे भी काफी मधुर रहे हैं, जिसकी वजह से अभी तक वह इस पूरे मामले को उछलने से बचाने में कामयाब हुए हैं।

सूत्रों के मुताबिक जब डाक्टर ने लड़की से गर्भपात कराने के लिए कहा तो उसने स्पष्ट मना कर दिया तथा डॉक्टर के बेटे को जन्म दे दिया। अब लड़की की कुछ सहेलियों ने सोशल मीडिया में चैट किया तथा धमकी दी कि वह डॉक्टर के नाम का खुलासा कर देंगे और उसे जेल जाना पड़ेगा। वहीं पर्दे के पीछे अभी काफी लोग लगे हुए हैं, लेकिन लड़की अभी तक समझौते के लिए   तैयार नहीं दिख रही है। माना यह जा रहा है कि अपनी पहुंच के चलते डॉक्टर समझौते में कामयाब हो सकता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नकली शराब बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, एसटीएफ ने पकड़ी भारी मात्रा में नकली शराब

सूत्रों के मुताबिक एक लड़की की इज्जत के खिलवाड़ करने वाले हल्द्वानी के आशिक मिजाज डॉक्टर की इज्जत दांव पर लगी है। जिसके साथ डॉक्टर साहब ने   आशिकी फरमाई लड़की बिन ब्याही मां बन गई। जब डॉक्टर साहब की इज्जत सोशल मीडिया  पर उछली तो डाक्टर को अपने कुकर्म याद आने लगे। डॉक्टर और प्रेमिका की चैट के साथ उसके नवजात बेटे की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  काशीपुर में महिला अधिवक्ता ने फांसी लगाकर जान दी

जानकारी के मुताबिक डॉक्टर के एक लड़की से अवैध संबंध हो गए और इस अवैध रिश्ते में लड़की  गर्भवती हो गई। बताया जाता है कि डॉक्टर साहब ने अपने ही हॉस्पिटल में लड़की का अल्ट्रासाउंड कराया और रिपोर्ट आई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पता लगा कि लड़की के पेट में उसका बच्चा है। उन्होंने लड़की पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया, लेकिन लड़की ने इंकार कर दिया। लड़की को डर था कि डॉक्टर उसके साथ कुछ गलत कर सकता है तो वह राज्य से बाहर चली गई। उसने उत्तर प्रदेश के एक बड़े शहर में बच्चे को जन्म दिया और अब वह वापस लौट आई है। जब डॉक्टर अपने संबंधों से इंकार करने लगा तो लड़की को भविष्य अंधेरे में दिखाई देने लगा। उसने अपने कुछ करीबियों से चर्चा की तो बात सोशल मीडिया तक पहुंच गई। अब डॉक्टर साहब को अपनी इज्जत खतरे में दिखाई दी तो वह लड़की से सौदेबाजी पर उतर आए हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119