उत्तराखंड…NEET में सफलता न मिलने का दर्द बना मौत की वजह -23 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र स्थित चंद्रमणि कॉलोनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। NEET परीक्षा में सफलता नहीं मिलने से निराश 23 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, चंद्रमणि कॉलोनी निवासी रिया कुमारी (23) मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर रही थी। वह पहले भी परीक्षा दे चुकी थी, लेकिन चयन न होने के कारण मानसिक तनाव में चल रही थी। बुधवार सुबह रिया ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : रेस्टोरेंट रिव्यू टास्क के नाम पर महिला से 1.40 लाख की साइबर ठगी

जब परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो रिया का शव फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : हरीश रावत ने कांग्रेस के दो पदों से दिया इस्तीफा -बोले- ‘मेरी वजह से भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष कमजोर न हो’

सूचना मिलते ही कोतवाली पटेलनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें रिया ने लिखा था, “मम्मी-पापा आई लव यू, पढ़ाई में सफलता नहीं मिलने पर मैंने यह कदम उठाया है।”

सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें युवती ने आत्महत्या की जिम्मेदारी स्वयं पर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से पत्रकार जगत में शोक

“एक परीक्षा में असफलता का सदमा इतना गहरा पड़ा कि बेटी ने जिंदगी से ही हार मान ली।”

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119