लालकुआँ में नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान -26 फरवरी को तहसील में जुटेगी जनता

खबर शेयर करें 👉

लालकुआँ। विधानसभा क्षेत्र लालकुआँ में अवैध शराब, चरस, स्मैक, नशीले इंजेक्शन समेत अन्य मादक पदार्थों का जाल तेजी से फैलता जा रहा है। यह केवल एक सामाजिक समस्या नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य पर सीधा खतरा बनता जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


इसी के विरोध में क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ 26 फरवरी 2026 को एक जनजागरण अभियान आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस मुहिम को सफल बनाने की अपील की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


अभियान का उद्देश्य नशे के खिलाफ व्यापक जागरूकता फैलाना, युवाओं को सुरक्षित भविष्य देना और मातृशक्ति के सम्मान की रक्षा करना है।
अभियान के प्रमुख बिंदु: ✊ एक युद्ध नशे के विरुद्ध
✊ युवाओं के भविष्य के लिए
✊ मातृशक्ति के सम्मान के लिए
यह कार्यक्रम 26 फरवरी को प्रातः 10 बजे लालकुआँ तहसील में आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र की समस्त जनता से भागीदारी की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119