बाघ एक्सप्रेस के शौचालय में मिला सात माह का भ्रूण, जांच में जुटी जीआरपी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर रविवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब बाघ एक्सप्रेस ट्रेन के शौचालय से सात माह का भ्रूण बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

जीआरपी काठगोदाम के थानाध्यक्ष कमल कोरंगा ने बताया कि ट्रेन के प्रस्थान से पूर्व सुरक्षा कर्मियों द्वारा नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक शौचालय में भ्रूण दिखाई दिया, जिसकी तुरंत सूचना पुलिस को दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला

पुलिस ने ट्रेन में सफर कर रहीं महिलाओं के पहचान पत्रों की जांच की और अस्वस्थ प्रतीत होने वाली महिलाओं से भी पूछताछ की, लेकिन भ्रूण किसका है, इसका कोई सुराग नहीं लग सका। जीआरपी पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119