तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को कुचला, इलाज के दौरान मौत -पत्नी और दो मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़
बाजपुर। हल्द्वानी मार्ग पर रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। कार और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम दूधिया कॉलोनी नमूना निवासी 38 वर्षीय रवि पुत्र भजन सिंह दूध के व्यवसाय से जुड़े थे। रविवार को वह अपनी स्कूटी से भट्टपुरी बकाया पैसे लेने गए थे। वापसी के दौरान बाजपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार से उनकी स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही रवि सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें निजी वाहन से बाजपुर के उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। रवि अपने पीछे पत्नी आशा देवी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
सूचना पर एसआई देवेंद्र मनराल पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शिकायत मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा