हल्द्वानी में सनसनी: भाजपा पार्षद ने युवक को मारी गोली, मौत; आरोपी हिरासत में
हल्द्वानी। कुमाऊं की व्यापारिक मंडी हल्द्वानी शहर में एक बार फिर गोली चलने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। भाजपा के पार्षद एवं संगठन में पदाधिकारी अमित बिष्ट उर्फ़ चिंटू ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से जज फार्म निवासी युवक नितिन लोहनी पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से नितिन लोहनी की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पार्षद अमित बिष्ट को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके पास से लाइसेंसी रिवॉल्वर भी कब्जे में ले ली है। प्रारंभिक जांच में फायरिंग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी पार्षद का नाम पहले भी विवादों से जुड़ता रहा है और इलाके में इसे लेकर तनाव की स्थिति बनी रहती थी। इससे पहले भी एक प्रकरण में राजनीतिक स्तर पर खींचतान देखने को मिली थी, जो काफी चर्चा में रहा।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल