मासूम को सीने से लगाकर मौत की छलांग : सॉफ्टवेयर इंजीनियर की दर्दनाक मौत -6 माह की बच्ची चमत्कारिक रूप से बची

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली/हैदराबाद। हैदराबाद के मियापुर क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। एक 37 वर्षीय महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी छह माह की मासूम बच्ची को गोद में लेकर बहुमंजिला इमारत की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्ची चमत्कारिक रूप से बच गई और उसे मामूली चोटें आई हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  जागेश्वर धाम के कोटुली गांव में बुनियादी सुविधाएं बदहाल -महामंडलेश्वर ने डीएम से लगाई गुहार


घटना मियापुर के मयूरी नगर स्थित लक्ष्मी प्रेस्टीज अपार्टमेंट की बताई जा रही है। मृतका की पहचान ईशा साहू के रूप में हुई है, जो पेशे से आईटी इंजीनियर थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला बच्ची को गोद में लेकर इमारत की छठी मंजिल पर पहुंची और अचानक नीचे छलांग लगा दी।


बताया जा रहा है कि गिरते समय बच्ची किसी तरह महिला की पकड़ से छूट गई, जिससे उसकी जान बच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालकर केपीएचबी स्थित लोटस हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बहन की आईडी से होटल में कमरा लेने का आरोप, युवती के साथ युवक को देख हंगामा


वहीं, महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-एएसआई के घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी -परिचित महिला पर मुकदमा


इस हृदयविदारक घटना के बाद अपार्टमेंट परिसर और आसपास के क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल है। पुलिस मृतका के परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर आत्मघाती कदम के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119