तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर में संदिग्ध हालात में हाथी की मौत से हड़कंप

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर की पीपल पड़ाव रेंज अंतर्गत तिलपुरी गांव (डाम अंदर क्षेत्र) में एक जंगली हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। शनिवार को ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना के बाद वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


प्राप्त जानकारी के अनुसार, गदरपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली इस रेंज में हाथी का शव मिलने से वन विभाग में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही रेंज अधिकारी पुरानचंद जोशी और एसडीओ शशि देव सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।


वन विभाग ने पूरे क्षेत्र को सील कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हाथी की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। विभाग द्वारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


डीएफओ रुद्रपुर उमेश चंद तिवारी ने बताया कि विभाग हर पहलू—चाहे बीमारी, आपसी संघर्ष या अन्य किसी कारण—से जांच कर रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और वन क्षेत्र की ओर अनावश्यक रूप से न जाने की अपील की है। फिलहाल मौके पर वन विभाग की टीम तैनात है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119