उत्तराखंड…धारा-41 के मामलों में लापरवाही पर डीएम का बड़ा एक्शन –राजस्व उपनिरीक्षक संजय प्रसाद निलंबित, राजस्व निरीक्षक पर विभागीय जांच

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने तहसील हल्द्वानी के औचक निरीक्षण के दौरान भू-राजस्व अधिनियम की धारा-41 से जुड़े मामलों में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की है। निरीक्षण में पाया गया कि कई पैमाइश एवं अन्य राजस्व प्रकरण लंबे समय से बिना निस्तारण के लंबित पड़े हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : दो बेटे 30 घंटे तक बेहोश -होश आया तो अलमारी से साढ़े सात लाख नकद और सात लाख के जेवर गायब

जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व उपनिरीक्षक एवं प्रभारी राजस्व निरीक्षक काठगोदाम संजय प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील भीमताल निर्धारित किया गया है। वहीं तत्कालीन राजस्व निरीक्षक ब्रजेश कुमार के विरुद्ध भी विभागीय कार्रवाई शुरू करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान सामने आया कि दिसंबर 2025 से पूर्व के 16 से अधिक प्रकरण लंबित थे। कई मामलों में तहसीलदार के आदेश के महीनों बाद भी पैमाइश शुल्क की आख्या प्रस्तुत की गई, जबकि कुछ मामलों में निरीक्षण की तिथि तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसे उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और शासकीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही माना गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : हरीश रावत ने कांग्रेस के दो पदों से दिया इस्तीफा -बोले- ‘मेरी वजह से भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष कमजोर न हो’

जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल तथा नगर मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेयी को सभी लंबित पत्रावलियों का पुनः परीक्षण कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ बोर्ड लगाकर घूम रहा था फर्जी IB अधिकारी -एयरगन भी बरामद

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट कहा कि राजस्व मामलों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119