देहरादून में 23 वर्षीय शिक्षिका ने फंदा लगाकर दी जान -हल्द्वानी की रहने वाली थी मृतका

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। राजधानी के रायपुर थाना क्षेत्र के बालावाला इलाके में एक निजी स्कूल की 23 वर्षीय शिक्षिका ने अपने किराए के कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


हल्द्वानी की रहने वाली थी मृतका
मृतका की पहचान राजलक्ष्मी पुत्री लोकेश पांडे के रूप में हुई है। वह मूल रूप से हल्द्वानी के मोतीनगर की निवासी थी। राजलक्ष्मी देहरादून के बालावाला स्थित शिव शक्ति एन्क्लेव में एक मकान की पहली मंजिल पर किराए के कमरे में अकेली रहती थी और एक निजी विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


दोस्तों के साथ मनाई थी होली
पुलिस के अनुसार बुधवार को राजलक्ष्मी अपने दोस्तों के साथ होली का त्योहार मनाने बाहर गई थी। बताया जा रहा है कि वह पूरे समय खुश और सामान्य नजर आ रही थी। रात करीब नौ बजे उसके दोस्त उसे घर छोड़कर लौट गए।


15 मिनट बाद सामने आया दर्दनाक मंजर
करीब 15 मिनट बाद नीचे रहने वाले किरायेदार विमल भट्ट की बेटी हर्षिता किसी काम से ऊपर गई। जैसे ही उसने कमरे के अंदर देखा, वह चीख पड़ी। राजलक्ष्मी पंखे से फंदा लगाकर लटकी हुई थी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


स्थानीय लोगों ने तोड़कर खोला दरवाजा
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कमरे के दरवाजे की जाली तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद राजलक्ष्मी को नीचे उतारकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।


अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
राजलक्ष्मी को आनन-फानन में कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।


सुसाइड नोट नहीं मिला, जांच में जुटी पुलिस
रायपुर थाना प्रभारी गिरीश नेगी के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मृतका के दोस्तों से पूछताछ कर रही है और उसके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स भी खंगाली जा रही हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग


इलाके में शोक, परिवार सदमे में
इस अचानक हुई घटना से मृतका के परिवार, परिचितों और स्थानीय लोगों में गहरा दुख और सदमा है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119