टपकेश्वर रोड मोबाइल स्नेचिंग का खुलासा -दो आरोपी गिरफ्तार, नशे की लत के लिए की वारदात

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। टपकेश्वर रोड पर बीते 7 फरवरी को हुई मोबाइल स्नेचिंग की घटना का गुरुवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। कैंट कोतवाली पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार है।


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गढ़ी कैंट निवासी प्रदीप ने 7 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार उनकी पत्नी टपकेश्वर रोड से शेरबाग रोड की ओर पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए तीन अज्ञात युवकों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


पोस्ट ऑफिस तिराहे पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तारी
मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने पोस्ट ऑफिस तिराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस ने लाड सिंह और लक्की सिंह, निवासी कांवली रोड, लक्ष्मण चौक को गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


इंस्पेक्टर कैंट केके लुंठी के अनुसार पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नशे के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत थी, इसलिए उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


मोबाइल और बाइक बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है। तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119