Uttarakhand-अल्मोड़ा में बारिश का कहर : हवालबाग में घर में घुसा मलबा -एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

खबर शेयर करें 👉

– रात करीब दो बजे हुआ हादसा, मलबे में दबे परिवार के सदस्य -एसडीआरएफ और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान

अल्मोड़ा। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच सोमेश्वर तहसील क्षेत्र में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। हवालबाग ब्लॉक के अंतर्गत वड्यूड़ा गांव में पहाड़ी से भारी मलबा खिसककर एक मकान में जा घुसा। अचानक हुए भूस्खलन की चपेट में आने से मकान के भीतर मौजूद एक ही परिवार के तीन लोगों की दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है, जबकि पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा

जानकारी के अनुसार, देर रात करीब दो बजे क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान पहाड़ी से अचानक मलबा खिसककर नीचे आया और एक मकान को अपनी चपेट में ले लिया। मलबा मकान के भीतर घुसने से वहां मौजूद परिवार के सदस्य दब गए। हादसे की आवाज सुनकर और घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव के लिए सूचना दी।

हादसे में प्रेमा देवी पत्नी राजेंद्र राम, कल्पना आर्या पुत्री राजेंद्र राम और मनीष कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार की मौत होने की जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि मलबे में दबने वालों में परिवार के सदस्य महिला और उसके बेटा-बेटी शामिल थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसडीआरएफ, फायर सर्विस, आपदा प्रबंधन और पुलिस की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंची टीमों ने मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

भारी बारिश, लगातार खिसकते मलबे और पहाड़ी क्षेत्र की कठिन परिस्थितियों के बीच बचाव अभियान चलाया गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ भी जुट गई। बचाव दलों ने जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान

हादसे के बाद प्रभावित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रभावित परिवार और ग्रामीणों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119