हल्द्वानी में ज्वेलरी शोरूम पर करोड़ों की चोरी, रात्रि गश्त पर उठे सवाल

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला कुसुमखेड़ा स्थित राधिका ज्वेलर्स का है, जहां देर रात अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से धावा बोलते हुए एक करोड़ रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। इस बड़ी वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोर दुकान के पीछे बने रास्ते से शोरूम में दाखिल हुए। शोरूम के बगल में चल रहे निर्माण कार्य का फायदा उठाते हुए चोरों ने पूरी योजना के साथ चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने शोरूम में रखी नकदी भी समेट ली। इतना ही नहीं, एक बड़ी तिजोरी को काटने का प्रयास भी किया गया, हालांकि तिजोरी सुरक्षित बच गई।


सुबह जब शोरूम मालिक नवनीत शर्मा दुकान पहुंचे तो शटर खुला देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखने पर चोरी की पुष्टि हुई, जिसके बाद तत्काल मुखानी थाना पुलिस को सूचना दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की गहन जांच कराई गई। टीम ने मौके से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।


प्रारंभिक जांच में किसी पेशेवर चोर गिरोह की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गहन जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। वहीं पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119