टायर फटने से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, छह लोगों की मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

गाजियाबाद से सटे हापुड़ में एक भीषण सडक़ हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और 2 युवक गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाले सभी गाजियाबाद के लोनी इलाके के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार एक्सएल 6 कार का टायर फटने की वजह से गाड़ी डिवाइडर तोडक़र दूसरी तरफ पहुंच गई। सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मार दी और काफी दूर तक घसीटती हुई ले गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम


मिली जानकारी के मुताबिक, मुरादाबाद से गाजियाबाद की ओर आ रही मारुति एक्सएल 6 बृजघाट टोल के पास सामने से आते ट्रक से टकरा गई। गाड़ी में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, गाड़ी का टायर फटने से वह डिवाइडर तोडक़र दूसरी तरफ जाकर ट्रक से जा टकराई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर


मृतकों की पहचान कर ली गई है, जिसमें रोहित सैनी (33) ड्राइवर का काम करता था। अनूप सिंह (38) नाम का व्यक्ति टूर एंड ट्रेवल्स का काम करता था। संदीप (35) कार वाशिंग का काम करता था। निक्की जैन (33) चूना पत्थर का काम करता था। राजू जैन (36) खिलौने बनाने का काम करता था। विपिन सोनी (35), कारपेंटर था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-जिला बदर होकर भी नहीं माना -20 नशीले इंजेक्शनों के साथ वसीम गिरफ्तार


इस हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को गाड़ी से बाहर निकाला और हादसे में घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119