लालपुल पर दर्दनाक हादसा : ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत -पहचान बनी पहेली
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के लालपुल पर मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेन की टक्कर लगते ही महिला दूर जा गिरी और गंभीर चोटों के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब चार बजे महिला अचानक लालपुल रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गई। इसी दौरान वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही रेल चौकी प्रभारी समीप पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया।
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मृतका की पहचान के प्रयास जारी हैं और मामले की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर