ट्रिपल मर्डर से दहला बिहार, पति-पत्नी और बच्ची के सिर-आंख में मारी गोली, इलाके में फैली सनसनी

खबर शेयर करें 👉


भागलपुर। बिहार से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। भागलपुर में हुई वारदात में आरोपियों ने पति-पत्नी और उनके दुधमुंहे बच्चे को गोली मार दी। इस ट्रिपल मर्डर केस के बाद पुरा भागलपुर दहल गया है। अचानक हुई गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार प्रेमी जोड़े की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा प्रहार ---झारखंड-राजस्थान से दो अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार


दरअसल भागलपुर का नवगछिया पुलिस जिला केला, कलाई और क्राइम के लिए मशहूर रहा है और इस वारदात ने एक बार फिर से लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। बता दें की चंदन और चांदनी की शादी 2021 में हुई थी और उसकी 1 साल की बेटी रोशनी थी।


सूचना के अनुसार लडक़ी के परिवार वालों को इस दंपति की रिश्ता खटक रहा था। मृतक चंदन के भाई केदारनाथ सिंह ने बताया कि एक ही गांव में चंदन का दो मकान है। एक में माता और पिता रहते थे तो दूसरे में वह अपने परिवार के साथ रहता था। जब वह अपने परिवार के साथ पिता से मिलकर वापस लौट रहा था इसी दौरान घर से बाहर निकलते ही लडक़ी के पिता पप्पू सिंह और लडक़ी के भाई धीरज ने दोनों पर पहले रॉड से हमला किया और फिर बच्चा समेत तीनों को आंख व सिर में गोली मार दी। गोली लगने के कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाला दोषी --फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा


यह दिल दहला देने वाली वारदात भागलपुर के पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया में हुई है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय थाना पुलिस अपने दलबल के साथ पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। लेकिन इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में खौफ का माहौल है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119