UK…8 जून तक उत्तराखंड में मौसम का कहर : गरज-चमक, तेज आंधी और बारिश का अलर्ट -ऊंची चोटियों पर हिमपात की चेतावनी

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अगले कई दिनों तक बदला-बदला रहने वाला है। मौसम विभाग ने 8 जून तक राज्य के कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 4200 से 4400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 3 जून को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बिजली चमकने, आंधी-तूफान और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। इन क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज

4 और 5 जून को पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत

6 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए फिर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज हवाओं और बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि 7 और 8 जून को भी राज्य के कई हिस्सों में मौसम का यही रुख बना रहेगा। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक और बारिश की संभावना बनी हुई है, जबकि अन्य जिलों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रह सकता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिनेशपुर में नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -जांच में जुटी पुलिस

विभाग ने लोगों, विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों और चारधाम यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अगले 2-3 दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इसके बाद किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119