उत्तराखंड…बंधक जमीन बेचकर बैंक को लगाया लाखों का चूना -कोर्ट के आदेश पर खुली पुलिस की नींद

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी कोतवाली क्षेत्र में बैंक में बंधक रखी गई जमीन को कथित रूप से धोखाधड़ी से बेचने का मामला सामने आया है। आरोपी ने लाखों रुपये का ऋण लेने के बाद न केवल किस्तों का भुगतान बंद कर दिया, बल्कि बैंक को अंधेरे में रखकर गिरवी भूमि की रजिस्ट्री भी दूसरे व्यक्ति के नाम कर दी। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर बैंक प्रबंधन को अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा। अब कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दि नैनीताल बैंक की उदयलालपुर शाखा की प्रबंधक डिंपल गुंसाई ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि जवाहर नगर टनकपुर रोड निवासी मो. दानिश सिद्दीकी ने 18 अप्रैल 2022 को बैंक से 12.50 लाख रुपये का ऋण लिया था। ऋण के बदले उसने नवाड़खेड़ा, तहसील हल्द्वानी स्थित 1698.31 वर्ग फीट भूमि बैंक के पास बंधक रखी थी।

आरोप है कि ऋण लेने के बाद दानिश ने बैंक को किस्तों का भुगतान नहीं किया, जिसके चलते उसका खाता एनपीए घोषित कर दिया गया। बैंक द्वारा नोटिस जारी करने और रिकवरी प्रक्रिया शुरू करने पर पता चला कि आरोपी ने बैंक में बंधक रखी गई जमीन को तथ्य छिपाकर और कथित रूप से कपटपूर्ण तरीके से मो. मूसा नामक व्यक्ति को बेच दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग

बैंक प्रबंधन ने इस मामले में मुखानी चौकी और कोतवाली में शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद बैंक प्रबंधक ने न्यायालय की शरण ली। अदालत के आदेश पर अब आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति

मुखानी थाना प्रभारी सुशील जोशी ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर मामला दर्ज किया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि भूमि की बिक्री किन परिस्थितियों में हुई और इसमें अन्य लोगों की भूमिका तो नहीं है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119