UK…जंगल में शराब पार्टी बनी मौत की वजह, कुल्हाड़ी से काट डाला वनकर्मी — 24 घंटे में हत्यारा गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने पीपलपड़ाव जंगल में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी पुलिस ने बरामद कर ली है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देशों पर हल्द्वानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का पर्दाफाश किया।

घटना 23 मई 2026 की है, जब टांडा क्षेत्र अंतर्गत पीपलपड़ाव जंगल स्थित भाखड़ा रेंज के प्लॉट संख्या-71 में एक वनकर्मी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ हल्द्वानी अमित सैनी और प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

मृतक की पहचान मेवा लाल पुत्र हरी लाल (50 वर्ष), निवासी कौशाम्बी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई, जो वन विभाग में रोपण रक्षक के पद पर तैनात था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल

जांच के दौरान घटनास्थल पर मौजूद चौकीदार तिवारी सिंह के बयान संदिग्ध पाए गए। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि घटना वाली रात आरोपी और मृतक ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान दोनों के बीच गाली-गलौज और विवाद हो गया। गुस्से में आरोपी तिवारी सिंह ने कुल्हाड़ी से हमला कर मेवा लाल की हत्या कर दी।

वन बीट अधिकारी पवन कुमार की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस की सख्त पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार

गिरफ्तार आरोपी :
तिवारी सिंह पुत्र जय सिंह
निवासी – लालपुरी गूलरभोज, थाना दिनेशपुर, ऊधम सिंह नगर
उम्र – 45 वर्ष

बरामदगी :
हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी

खुलासे में शामिल पुलिस टीम :
प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता
थानाध्यक्ष सुशील कुमार जोशी
वरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहताश सिंह
उपनिरीक्षक संजीत राठौड़
कांस्टेबल राहुल राणा
कांस्टेबल धीरेन्द्र अधिकारी

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119