उत्तराखंड…देवर के साथ घर पहुंची युवती पर मारपीट का आरोप –महिला के सिर पर ईंट मारकर फरार

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। डोलमार गांव में एक महिला ने देवर के साथ घर पहुंची युवती पर घर में घुसकर मारपीट करने और ईंट से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। मामले में तल्लीताल कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  40.600 किलो गांजा बरामदगी में एक दोषी, दूसरा बरी--अदालत ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा, 1.10 लाख रुपये जुर्माना

कोतवाल हरपाल सिंह के अनुसार डोलमार निवासी हेमा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11:50 बजे हल्द्वानी निवासी एक युवती उसके देवर के साथ घर पहुंची। आरोप है कि युवती ने घर में ही रहने की बात कही। इस पर परिजनों ने बिना विवाह साथ रहने पर आपत्ति जताई, जिससे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 50 बीघा में अवैध प्लॉटिंग -एमडीडीए ने किया सील

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवती ने ईंट उठाकर हेमा के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी युवती मौके से फरार हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पंचायती राज अधिकारियों की एआई कार्यशाला का समापन -डिजिटल दक्षता बढ़ाने पर जोर

पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119