Uk…तेज रफ्तार कैन्टर बना काल -नेपाली मजदूर की दर्दनाक मौत
पिथौरागढ़। नगर के भाटकोट तिराहे के पास तेज रफ्तार कैन्टर की टक्कर से एक नेपाली मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार नेपाल के बैतड़ी निवासी गोपाल राम लौहार परिवार सहित भाटकोट क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर मजदूरी करते थे। गुरुवार शाम वह काम खत्म कर अपने साथियों के साथ भाटकोट की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान सिल्थाम की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कैन्टर ने भाटकोट तिराहे के पास उन्हें सामने से जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में गोपाल राम गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर
उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात