उत्तराखंड…दहेज की भूख में टूटा रिश्ता! बेटी जन्मते ही विवाहिता पर बढ़ा जुल्म, पति समेत 5 पर मुकदमा

खबर शेयर करें 👉


दहेज की मांग और बेटी के जन्म के बाद कथित उत्पीड़न से त्रस्त एक विवाहिता ने महिला हेल्पलाइन की शरण ली है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


रुड़की कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खजूरी निवासी महिला ने आरोप लगाया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसका निकाह लंढौरा निवासी समीर के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। विवाह के दौरान उसके परिजनों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया, लेकिन ससुराल पक्ष इससे संतुष्ट नहीं था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसे कम दहेज लाने के ताने दिए जाने लगे और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद


पीड़िता का कहना है कि उसके पति की यह दूसरी शादी है और पहली पत्नी को भी बेटी होने के बाद प्रताड़ित कर तलाक दे दिया गया था। महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने एक बच्ची को जन्म दिया तो ससुराल पक्ष का रवैया और अधिक कठोर हो गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


महिला के अनुसार वह पिछले एक माह से मायके में रह रही है। परिजनों ने कई बार समझौते का प्रयास किया, लेकिन ससुराल पक्ष ने कथित तौर पर दहेज की मांग पूरी होने तक उसे वापस रखने से इनकार कर दिया। आरोप यह भी है कि उसे जान से मारकर आत्महत्या का रूप देने की धमकियां दी गईं। वहीं पति द्वारा सोशल मीडिया पर आत्महत्या से जुड़े वीडियो पोस्ट कर महिला और उसके परिवार पर दबाव बनाने का भी आरोप लगाया गया है।


पीड़िता ने अपनी और अपनी मासूम बच्ची की सुरक्षा के साथ आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि पति समीर, ससुर सगीर, सास रुकसाना तथा देवर नदीम और शोयब निवासी लंढौरा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


“बेटी पैदा हुई तो बढ़ा जुल्म, दहेज नहीं मिला तो घर से निकाला”—विवाहिता के आरोपों ने एक बार फिर दहेज प्रथा की कड़वी सच्चाई उजागर कर दी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119