नगरपालिका कार्यालय में हंगामा -भीम आर्मी जिलाध्यक्ष समेत पांच पर मुकदमा

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। नगरपालिका कार्यालय में हंगामा, गाली-गलौज और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार समेत पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी (ईओ) प्रतिभा कोहली की तहरीर पर की गई है।


मामला ग्राम गोठा में वर्षों से रह रहे लोगों को काबिज भूमि पर भूमिधरी अधिकार देने, गांव में पुलिस चौकी और उप चिकित्सालय की स्थापना की मांग से जुड़ा है। इन तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सतेन्द्र कुमार के नेतृत्व में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने करीब 23 माह तक नगरपालिका कार्यालय परिसर के पार्क में अनिश्चितकालीन धरना दिया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


बाद में तहसीलदार हिमांशु जोशी से हुई वार्ता के बाद दो बिंदुओं पर सहमति बनी थी, जिसके तहत सप्ताह में दो दिन गांव में चिकित्सकों की टीम द्वारा कैंप लगाने और पुलिस कर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए गए थे।
मंगलवार को सतेन्द्र कुमार अपने समर्थकों के साथ नगरपालिका कार्यालय पहुंचे। इस दौरान धरने के समय बनाई गई झोपड़ी हटाने को लेकर विवाद हो गया और तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। सूचना पर तहसीलदार हिमांशु जोशी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


सतेन्द्र कुमार ने आरोप लगाया कि चिकित्सा टीम केवल एक बार गांव पहुंची और बाद में नियमित रूप से नहीं आई। इस पर तहसीलदार ने चिकित्साधिकारी से वार्ता कर सप्ताह में दो बार टीम भेजने के निर्देश दिए, जिसके बाद कार्यकर्ता लौट गए।


इधर, ईओ प्रतिभा कोहली ने तहरीर में आरोप लगाया कि झोपड़ी हटाए जाने के दौरान सतेन्द्र कुमार, विशाल सिंह, देवचरन, विजय कुमार और संदीप कुमार समेत अन्य लोग कार्यालय में घुस आए, नारेबाजी व गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। साथ ही पालिका गेट का ताला बंद कर कार्य ठप कराने की चेतावनी दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग


सीओ बीएस धौनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119