उत्तराखंड…फर्जी खबरों पर पुलिस का शिकंजा दो –सोशल मीडिया अकाउंट पर मुकदमा

खबर शेयर करें 👉

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर भ्रामक और भड़काऊ सामग्री प्रसारित कर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) शैव्या गोयल ने बताया कि पहला मामला इंस्टाग्राम पर संचालित ‘जंतर-मंतर लाइव 24 सच की बात जेन जेड’ नामक अकाउंट से जुड़ा है। इस अकाउंट से एक वीडियो साझा कर दावा किया गया था कि नोएडा के सेक्टर-63 में 45 हजार से अधिक श्रमिक वेतन वृद्धि की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, जिससे सेक्टर-63 और चिल्ला बॉर्डर पर यातायात बाधित हो गया है। पुलिस जांच में यह दावा पूरी तरह फर्जी और भ्रामक पाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...फोन पर भेजे लिंक ने लगाया लाखों का चूना --क्रेडिट कार्ड से 1.26 लाख रुपये उड़ाए

दूसरा मामला इंस्टाग्राम के ‘चर्चा जंक्शन न्यूज’ तथा एक्स हैंडल ‘ट्रूथफुल क्रिटिकल अकाउंट’ के खिलाफ दर्ज किया गया है। इन मंचों पर साझा किए गए एक वीडियो में पुलिसकर्मियों के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए लोगों से प्रतिक्रिया मांगी गई। पुलिस के अनुसार, वीडियो की सत्यता, समय और स्थान की पुष्टि किए बिना उसे प्रसारित किया गया, जिससे पुलिस की छवि धूमिल करने और जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...द्वाराहाट के जंगल में पेड़ से लटका मिला अज्ञात महिला का शव -10–12 दिन पुराना होने की आशंका

एडीसीपी शैव्या गोयल ने कहा कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर अफवाहें फैलाने, भ्रामक सामग्री प्रसारित करने और लोगों को उकसाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119