उत्तराखंड…बंद पानी की टंकी बनी मौत का कुआं : मां और दो बेटों की दम घुटने से मौत —हल्द्वानी में दर्दनाक हादसे से पसरा मातम

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी के गौलापार स्थित मानपुर पश्चिम गांव में बुधवार को एक बेहद दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। निर्माणाधीन पानी की टंकी की शटरिंग हटाने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मां और उसके दो बेटे शामिल हैं। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस के अनुसार, सबसे पहले 38 वर्षीय धर्म सिंह बिष्ट निर्माणाधीन पानी की टंकी के भीतर शटरिंग हटाने के लिए उतरे। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर उनके छोटे भाई 34 वर्षीय खुशाल सिंह बिष्ट उन्हें देखने के लिए टंकी में गए, लेकिन वह भी जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए। दोनों को नहीं निकलता देख उनकी 55 वर्षीय मां सरस्वती देवी अपने बेटों को बचाने के लिए टंकी में उतर गईं, लेकिन वह भी जहरीली गैस के कारण अचेत हो गईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण तत्काल तीनों को बाहर निकालकर सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। एक साथ तीन मौतों की खबर से अस्पताल और गांव में चीख-पुकार मच गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

सूचना मिलते ही एसडीएम मोनिका आर्य, तहसीलदार कुलदीप पांडेय तथा चोरगलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि लंबे समय से बंद पड़ी निर्माणाधीन पानी की टंकी के भीतर जहरीली गैस जमा हो गई थी। इसी गैस के कारण दम घुटने से तीनों की मौत हुई। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग

इस दर्दनाक हादसे ने एक ही परिवार की तीन जिंदगियां छीन लीं। मानपुर पश्चिम गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और पूरे क्षेत्र में गम का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119