उत्तराखंड…चार दिन से बिछड़ा था परिवार -बदरीनाथ में मिला ‘गुमशुदा’ बुजुर्ग, मिलते ही छलक पड़े अपनों के आंसू

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान चार दिन पहले लापता हुए छत्तीसगढ़ निवासी एक बुजुर्ग आखिरकार बदरीनाथ में सकुशल मिल गए। बुजुर्ग के मिलने की खबर सुनते ही परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और चार दिन की बेचैनी भावुक मुलाकात में बदल गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ से परिवार के साथ केदारनाथ यात्रा पर आए बुजुर्ग अचानक भीड़ में बिछड़ गए थे। परिजनों ने उन्हें काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। लगातार चार दिनों तक परिवार उनकी खोज में जुटा रहा।

इसी बीच बदरीनाथ में पुलिस को एक बुजुर्ग अकेले और परेशान हालत में घूमते दिखाई दिए। पूछताछ में उन्होंने अपने परिवार और केदारनाथ यात्रा से जुड़ी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों से संपर्क किया और उन्हें बदरीनाथ कोतवाली बुलाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति

जब चार दिन बाद बुजुर्ग अपने परिवार से मिले तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि उनकी उम्मीदें लगभग टूट चुकी थीं, लेकिन पुलिस की सतर्कता ने उनके परिवार को फिर से एक कर दिया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119