उत्तराखंड…नाबालिग से दुष्कर्म साजिश मामले में युवती फिर गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। भवाली व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष नरेश पांडे से जुड़े नाबालिग से दुष्कर्म के चर्चित मामले में कथित साजिश में शामिल एक युवती को मल्लीताल पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। प्रभारी विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय कुलदीप शर्मा की अदालत ने आरोपी को एक दिन की न्यायिक हिरासत में हल्द्वानी जेल भेज दिया।

पुलिस अब आरोपी को 14 दिन की न्यायिक रिमांड के लिए आज पुनः पॉक्सो अदालत में पेश करेगी। वहीं, आरोपी की ओर से जमानत अर्जी भी दाखिल की गई है। जिला शासकीय अधिवक्ता ने आपत्ति दाखिल करने के लिए 24 घंटे का समय मांगा है, जिसके बाद जमानत पर सुनवाई होगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार

अभियोजन के अनुसार, नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर मल्लीताल कोतवाली में दर्ज मुकदमे में आरोप है कि पढ़ाई के दौरान उसकी पहचान आरोपी युवती से हुई थी। आरोप है कि 4 अक्टूबर 2025 को युवती उसे काठगोदाम स्थित एक होटल ले गई, जहां पहले से मौजूद नरेश पांडे से मिलने के लिए दबाव बनाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग

शिकायत के अनुसार, पीड़िता ने डर के कारण खुद को बाथरूम में छिपा लिया, लेकिन नरेश पांडे उसे जबरन कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

मामले में पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इससे पहले 12 जुलाई 2026 को भी आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था, लेकिन उस समय रिमांड आवेदन खारिज हो गया था। बाद में पॉक्सो समेत अन्य धाराएं जोड़े जाने के बाद पुलिस ने दोबारा गिरफ्तारी की कार्रवाई की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और न्यायालय के निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119